
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान -,माणा गांव

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब तीर्थाटन के साथ साथ देश के पहले सरहदी पर्यटन गांव माणा में खुले दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई 3300 मीटर पर खुले “माणा एडवेंचर पार्क” के सहिसिक रोमांच का लुफ्त उठाने को मिल रहा है, इस एडवेंचर पार्क के ऑर्गेनाइजर और पेशे से साहसिक पर्यटन कारोबारी अंशुमन बिष्ट ने बताया कि देश के पहले गांव माणा में इस तरह की एडवेंचर एक्टिविटी शुरू करने का उद्देश्य ये रहा


कि देश विदेश प्रतिवर्ष लाखों तीर्थ यात्री बद्रीनाथ धाम के साथ माणा के रमणीक स्थलों के दर्शनों को आते है इसलिए धार्मिक पर्यटन के साथ अब श्रद्धालुओं को माणा गांव के समीप इस माणा एडवेंचर पार्क में एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिले,उन्होंने बताया कि सभी सेफ्टी मानकों के तहत इस एडवेंचर पार्क को डिजाइन किया गया है और प्रति व्यक्ति 400 रुपया इसका टिकट रखा गया है, बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्री बदरी विशाल के दर्शनों के साथ माणा गांव के समीप इस नए एडवेंचर पार्क का लुफ्त उठाने पहुंच रहे है,

समुद्रतल से 3300 मीटर की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे एडवेंचर पार्क के खुलने से अब बद्रीनाथ धाम में धार्मिक पर्यटन के साथ साहसिक पर्यटन का भी लुफ्त एकसाथ श्रद्धालुओं को मिल रहा है,जोकि बद्रीनाथ धाम ओर माणा छेत्र के साहसिक पर्यटन कारोबारियों के लिए बढ़िया खबर है


