
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस चंपावत में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चंपावत जिले में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली तथा अधिकारियों को जिले में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा राज्यपाल को जिले में पर्यटन ,शिक्षा ,चिकित्सा, सड़क व अन्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी वही राज्यपाल के द्वारा जिले के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को पूछा पूर्व सैनिकों के द्वारा चंपावत में ईसीएचएस , कैंटीन ,आर्मीस्कूल खोलने की मांग राज्यपाल के सम्मुख रखी गई


राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है वह खुद सेना में रह चुके हैं उन्होंने कहा सैनिकों की समस्या का निदान प्रमुखता से करवाएंगे उन्होंने कहा जब वह आर्मी में थे तो 3 साल चंपावत के बनबसा में तैनात रहे उन्होंने कहा प्रदेश के सीएम खुद सैनिक पुत्र हैं इसके अलावा डीएम चंपावत भी सैनिक पुत्र हैं वह दोनों पूर्व सैनिकों को समस्या नहीं होने देंगे वही राज्यपाल के द्वारा क्षेत्र की महिला समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण करते हुए उत्पादों की सराहना करी व महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी करते हुए महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु ₹32000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करी इसके अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ हुई बैठक

में राज्यपाल ने जिले में अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रास से जोड़ने को कहा तथा रेडक्रास के माध्यम से जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए उन्होंने डीएम को जिले में रेडक्रास के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया


