सेंट थॉमस स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने की शिरकत

सेंट थॉमस स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने की शिरकत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल में विद्यालय का गोल्डन जुबली कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने शिरकत की। गोल्डन जुबली कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इन 50 वर्षों में सेंट थॉमस स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन कर छात्रों को संस्कार दिए हैं। बताया कि अब देश में सांस्कृतिक धरोहर को लेकर काफी कार्य हो रहा है। एन ई पी 2020 के लागू होने देश में राष्ट्रभाषा के साथ क्षेत्रीय भाषाओं काफी प्रचार हो रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहां की अच्छे संस्कारों से ही अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है

जिसकी भूमिका सेंट थॉमस स्कूल पिछले 50 वर्षों से निभाता चला आ रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों की भी मौजूदगी रही