लोहाघाट में भाजपा संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक

लोहाघाट में भाजपा संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

गुरुवार को लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य कोठारी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से जुटने के निर्देश दिए कोठारी ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है इसलिए हर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधानसभा के प्रत्येक बूथ में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देने को कहा तथा बूथों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इन 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो जो कल्याणकारी कार्य हुए हैं उन्हें लेकर बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है इस अभियान को लेकर सभी विधानसभाओ में मंडलों की बैठक आयोजित करी जा रही है कोठारी ने कहा 30 मई से लेकर 30 जून तक भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है

बैठक में सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे