यात्रा ड्यूटी के दौरान आसमयिक निधन हुये पीआरडी जवान को पुलिस परिवार द्वारा दी गई श्रद्धाजंलि

यात्रा ड्यूटी के दौरान आसमयिक निधन हुये पीआरडी जवान को पुलिस परिवार द्वारा दी गई श्रद्धाजंलि

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

-चारधाम यात्रा ड्यूटी मे यमुनोत्री धाम के पडाव स्यानाचट्टी मे नियुक्त पीआरडी जवान श्यामलाल ड्यूटी के दौरान सड़क से नीचे गिर गये थे, जिन्हें काफी चोटें आई थी, जिनका एम्स ऋषिकेश मे उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान कल 24.05.2023 की प्रातः में उनका निधन हो गया।

स्व0 श्यामलाल के पार्थिव शव को ससम्मान उनके पैतृक गांव पौंटी, बडकोट लाया गया। जहां आज 25.05.2023 को पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी,प्रभारी निरीक्षक बडकोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा व अन्य पुलिस जवानों द्वारा परिजनों की मौजूदगी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये पैतृक घाट पौंटी पुल पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देते हुये अंतिम संस्कार किया गया।

*बडकोट सर्किल के साथी पुलिस कर्मियों द्वारा मानवीय रुख अपनाते हुये जवान के परिवार की सहायता हेतु 50,000 रु0 की धनराशि एकत्रित कर परिजनों को सौंपी गयी।