खटीमा पुलिस द्वारा अवैध मिट्टी खनन के मामले में की गई बड़ी कार्रवाई

खटीमा पुलिस द्वारा अवैध मिट्टी खनन के मामले में की गई बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर जिला ऊधमसिंहनगर के कोतवाली खटीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का मामला है जहा पर 10 दिन से लगातार हो रहे अवैध मिट्टी के खनन को लेकर खनन माफियाओं का जंगलराज चल रहा है इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा वीर सिंह द्वारा आज खनन माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए

अवैध मिट्टी भरी हुई 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर चकरपुर पुलिस चौकी के परिसर में खड़ा कर दिया गया है व खनन माफियाओं के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट मीडिया को पहले ही बता चुके हैं कि उनके स्तर से और जिले से खनन की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी खटीमा क्षेत्र में खनन का काम जोर शोर से चल रहा है

जो आज खटीमा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के द्वारा खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए बिगराबाग क्षेत्र से 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना अनुमति के खनन करते हुए पकड़ा है और उन्हें सीज कर दिया गया जिससे अवैध खनन करने वाले मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है