नवनियुक्त जिलाधिकारी से हुई प्रेसवार्ता नैनीताल की नई DM बनी वंदना आगामी योजनाओं की दी जानकारी हल्द्वानी में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

नवनियुक्त जिलाधिकारी से हुई प्रेसवार्ता नैनीताल की नई DM बनी वंदना आगामी योजनाओं की दी जानकारी हल्द्वानी में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस वंदना सिंह चौहान ने आज हल्द्वानी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को नैनीताल जिले में अपनी प्राथमिकता गिनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में यातयात, शिक्षा, स्वास्थ् सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को फ्लोर पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल जिला भौगोलिक रूप से काफी बड़ा भी है तो ऐसे में कोशिश रहेगी कि वे सभी शहरों में संतुलित होकर समय दें।आईएएस वंदना चौहान इससे पहले नैनीताल में एसडीएम रह चुकी हैं तो उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर की परिस्थितियों से वे वाकिफ है। हल्द्वानी समेत जिले की सड़कों को सुधारने का काम किया जाएगा ताकि पर्यटक अपने साथ नैनीताल जिला भ्रमण का सुगम अनुभव लेकर लौटे।

जाम की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास और वनवे मार्ग जैसे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसा करने वालों पर एक्शन जरुर लिया जाएगा।