हल्द्वानी की दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी में 58वीं रैंक पाने के बाद क्या कहा

हल्द्वानी की दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी में 58वीं रैंक पाने के बाद क्या कहा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

UPSC नतीजों के सामने आने के बाद उत्तराखंड के कई घरों में जश्न का माहौल है उत्तराखंड के कई बच्चों ने UPSC में सफलता हासिल कर नाम रौशन किया है। इस लिस्ट में हल्द्वानी निवासी दीक्षिता जोशी का नाम भी शामिल है पीलीकोठी की रहने वाली दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। इसकी साथ ही उनका आईएएस ऑफिसर बनने का सपना साकार हुआ है। दीक्षिता की माता दीपा जोशी पहाड़पानी के खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की प्रवक्ता हैं

और पिता आईके पांडे नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। दीक्षिता का परिवार मूल रूप से दन्या का रहने वाला है। वहीं उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला से स्कूली शिक्षा हासिल की थी। दीक्षिता एक मेधावी छात्रा थी। हाईस्कूल साल (2011) और इंटर (2013) में अच्छे अंक लाने का बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर (2013-2017) में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने IIT मंडी से मास्टार्स किया। दीक्षिता की कामयाबी के बाद हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरे राज्य से उन्हें बधाई मिल रही है। वही उन्हें बधाई देने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी कहा कि पहाड़ के बच्चे अब यूपीएससी में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं यही वजह है कि एक के बाद एक बच्चों के सिलेक्शन हो रहे हैं

और खासकर छोटे शहरों के बच्चे देश की इतनी बड़ी परीक्षा में अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण कर रहे हैं यह नए बच्चों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वही दीक्षिता ने बताया कि लगातार मेहनत और परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्हें यह मुकाम पाया है। बेटी के इस मुकाम हासिल करने पर माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।