टनकपुर चंपावत एनएच पेड़ गिरने से हुआ बंद कई वाहन व यात्री घंटों फंसे

टनकपुर चंपावत एनएच पेड़ गिरने से हुआ बंद कई वाहन व यात्री घंटों फंसे

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

बुधवार सवेरे टनकपुर चंपावत एनएच में धोन के पास भारी-भरकम चीड़ का पेड़ गिरा जिस कारण एनएच लगभग 2 घंटे बंद रहा एनएच बंद होने से दोनों और कई वाहन और यात्री फंस गए एनएच बंद होने की सूचना पर 30 किलोमीटर दूर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीम एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के निर्देश पर मौके पर पहुंची

फायर कर्मीयो ने कड़ी मशक्कत के बाद वुड कटर की सहायता से भारी-भरकम पेड़ को काटा तथा जेसीबी की मदद से पेड़ के टुकड़ों को हटाकर एनएच को सुचारु किया गया एनएच खुलने के बाद यात्रियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली