


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया डीएम भंडारी ने निरीक्षण के दौरान बोट संचालकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया डीएम भंडारी ने कहा सीएम धामी के द्वारा चंपावत जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के क्रम में झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाना है ताकि पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिल सके


और संख्या में बढ़ोतरी हो सके डीएम भंडारी ने कहा झील के सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने अनटाइड फंड से 19 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है जिसमें टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा डीएम भंडारी ने कहा झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा इसके अलावा पर्यटकों के लिए साइकलिंग ट्रेक, टिकट काउंटर व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा डीएम ने कहा झील में जार्मिंग की भी परमिशन दे दी गई है


तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए झील क्षेत्र में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा झील क्षेत्र को ईकोटूरिज्म साइड के तौर पर विकसित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आ सके और चंपावत जिले को नई पहचान मिल सके इसके अलावा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले डीएम भंडारी ने झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए मालूम हों इस समय झील में वोटिंग करने के लिए काफी संख्या में दूर-दूर क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं


