
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

पुलभट्टा थाना पुलिस द्वारा अपराधियों एवं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहे दो वारंटीयों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों वारंटीयों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलभट्टा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में वारंटीयों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


थाना पुलिस की टीम ने नई बस्ती जनता इंटर कॉलेज के निकट, किच्छा निवासी राजेश कुमार एवं वार्ड नंबर 18 सिरौली कला, थाना पुलभट्टा निवासी राकेश माली को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे जिसके चलते न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि वारंटी राजेश कुमार एवं राकेश माली को गिरफ्तार करने के साथ ही न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के साथ उप निरीक्षक पवन जोशी, कांस्टेबल ललित चौधरी एवं महेंद्र सिंह शामिल रहे।


