
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में आज प्रशासन एवं नगर निगम का अवैध अतिक्रमण पर डंडा चला है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है, बाजार में दुकानों के सामने अवैध तरीके से लगाए गए फड़ और छोटी-छोटी दुकानों को हटाया गया है,कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर तोड़ा भी गया, क्योंकि यह अवैध तरीके से दुकान लगाते हैं और महीने में एक मोटी रकम दुकान स्वामी जिसके आगे से यह अपनी छोटी दुकान लगाने के लिए उसको देते हैं।


जिसके चलते बाजार में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, ऐसे में इस समस्या को देखते हुए आज बाजार क्षेत्र में सभी दुकानों के आगे से लगी तमाम छोटी दुकानें या फाड़ो को हटाने का कार्य किया गया है,कार्यवाई के दौरान कई छोटे छोटे दुकानदार अपने फड़ को समेटते हुए भी देखे गएनगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया बाजार क्षेत्र में इन छोटी-छोटी दुकानों के चलते लोगों के आवागमन में दिक्कतें होती थी, जिसका असर कालाढूंगी चौराहे और मेन रोड पर पढ़ता था और पूरा बाजार क्षेत्र जाम से जूझता था, ऐसे में आज कार्रवाई की गई है और सभी दुकानदारों को यह कड़ी चेतावनी दी गई है

, कि वह आगे से अगर अपनी दुकानों के आगे रेड़ियों या छोटी दुकानें लगाएंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।


