
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – संजय जोशी

स्थान -हल्द्वानी

आर्य समाज हल्द्वानी में 132वां वार्षिकोत्सव वैदिक यज्ञ के साथ जारी है। विभिन्न वेदियों पर स्वामी सच्चिदानंद महाराज की देख रेख में प्रातः यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । पंडित दिनेश पथिक अमृतसर वाले भजनों के माध्यम से समा बांध रहे है। उनके भजन लोगों का मन मोह रहे हैं।


महाराज सच्चिदानंद द्वारा प्रवचन दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसार में तीन प्रकार के व्यक्ति है पहले जो परमात्मा को नहीं मानते दूसरे जो ईश्वर को जानते है मानते नहीं तीसरे जो ईश्वर को जानते है तथा मानते भी हैं। अतः तीसरा बनना चाहिए। उहोंने कहा कि देश में आडंबर और पाखंड बढ रहा है। नई पीढ़ी को सत्संग में लाना जरूरी है। उहें सनातन का ज्ञान होना जरूरी है। शस्त्र नहीं शास्त्रों की लड़ाई है।

उहोंने सामाजिक समरसता पर जोर दिया। कार्यक्रम को डा विनय विद्यालंकार ने संबोधित करते हुए आर्य समाज द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रतिनिधि डीपी यादव, विनय खुल्लर , डा अतुल राजपाल , कश्मीरी लाल , संतोष कुमार, ललित जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


