
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय कुंवर,

स्थान -हेमकुंट साहिब

जो बोले सो निहाल…के जयकारों के साथ खुले उत्तराखंड के उच्च हिमालय लोकपाल घाटी में स्थित सिक्ख तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में आज पहले दिन अबतक करीब 1500 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, हेमकुंट साहिब की यात्रा शुरू होने के बाद अब लोकपाल घाटी में उत्साह का माहौल है, गोविंद घाट से लेकर यात्रा बेस कैंप गोविंद धाम घांघरिया में चहल पहल बढ़ गई है,


यात्रा शुरू होने से स्थानीय पुलना घाटी के कारोबारियों से लेकर घोड़ा कंडी डंडी पालकी संचालकों के भी चेहरे खिल गए है,आज सुबह सबसे पहले गोविंद धाम से संगत के साथ पहला जत्था हेमकुंट साहिब पहुंचा,उसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में पुष्पों की बरसात ओर ढोल नगाड़े रंनसिंघो की गूंज के साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को सर्च खंड से दरबार साहिब में लाया गया जिसके बाद सुखमणि साहिब का पाठ हुआ,शबद कीर्तन के बाद साल की पहली अरदास हुई

सुबह से लगातार गुरु धाम पहुंच रहे है श्रधालु,फ़िलहाल गोविंद घाट से अटलाकोटी तक ही घोड़ा खच्चर संचालक श्रद्धालुओं को पहुंचा रहे है यहां से आगे पैदल ही हेमकुंट साहिब तक का सफ़र करना पड़ रहा है


