
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

नशे की जड़ पर लगातार प्रहार करते हुये भटवाडी क्षेत्र में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बड़े भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम व भांग की खेती नष्ट की गयीजनपद में फल फूल रहे अवैध नशे के कारोबार प्रतिबन्धित अफीम/भांग/नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने सख्त रुख अपना रखा है, पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी ने बताया कि सी ओ प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस टीम ने चौकी भटवाडी क्षेत्र मे बहुत बडे भू-भाग पर उगाई गई प्रतिबन्धित अफीम व भांग की नष्ट की गयी गोपनीय जानकारी जुटाते हुये पुलिस टीम द्वारा भटवाडी प्रखंड़ में सारी गांव के ऊपर छानियों में (रोड से करीब 6-7 किमी पैदल) जाकर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा करीब 32 नाली(0.704 हेक्टेयर) भू-भाग पर पैदा की गयी


अफीम व लगभग 63 नाली भू-भाग(1.386 हेक्टेयर) भू-भाग पर उगाई गई भांग की प्रतिबन्धित खेती नष्ट की गयी। अफीम व भांग की खेती को चारों तरफ से तारबाड किया गया था,अफीम के पौधों में बल्व(फूल) आ रखे थे। मौके पर पुलिस द्वारा आस-पास के एरिया में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है, जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है सम्बंधित ग्राम प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये प्रहरी पद हटा दिया है व ग्राम प्रधानों को इस सम्बन्ध में पहली बार सख्त चेतावनी दी गयी है साथ ही जनपद में व्यापक स्तर पर अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, नशे के अवैध कारोबारियों के मंसूबो को नकाम करने के लिये हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। विगत एक-दो सप्ताह में हमारी टीम द्वारा करीब 180 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम तथा लगभग 60 नाली भू-भाग पर भांग की खेती नष्ट की गयी है।

02 अभियोग पंजीकृत कर 12 भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है, स्मैक के 02 मामलों में 16.50 ग्राम स्मैक के साथ 02 जबकि 506 ग्राम अवैध अफीम के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशे के खिलाफ हमारी कार्रवाईयां लगातार जारी रहेगे


