लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का आईसीयू दो साल बाद होगा संचालित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का आईसीयू दो साल बाद होगा संचालित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में अब लोगों को आईसीयू की चोबीस घंटे सेवाएं मिलेंगी। सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण करने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।उपजिला चिकित्सालय में वर्ष 2021 में आईसीयू बनकर तैयार हो गया था। जिसमें दो वेंटिलेटर और चार बेड लगे हैं।

कोरोना की लहर कम होने के बाद कभी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी और कभी सहायक स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू का संचालन नहीं हो सका। जिस कारण आईसीयू सफेद हाथी बना हुआ था नगर के लोगों की मांग के बाद सीएमओ डॉ. के के अग्रवाल ने अस्पताल वह आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर सीएमएस को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्टाफ में कमी को पूरा करने और आईसीयू के संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर अवस्था में मरीज या घायल को आईसीयू में रखा जाएगा। सामान्य होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। जिससे लोगों की जान बच सके। सीएमओ ने कहा शनिवार से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का आईसीयू संचालित करा दिया जाएगा

तथा खराब पड़े ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव जिला योजना में रखा गया है धांसू करते होते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को भी ठीक करा दिया जाएगा इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, सभासद राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे।