
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

22 मई से सरपंच संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, सलाहकार परिषद समीर सिंह पंवार, अध्यक्ष नौगांव ब्लाक अपर यमुना वन प्रभाग बडकोट के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एक विशाल सभा का आयोजन किया जाना है।
प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत का कहना हैं वन पंचायत में सरपंचों के हितों के लिए प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव ,वन प्रमुख , जिला अधिकारी को पूर्व में कई बार पत्र दिया गया


लेकिन आजतक कोई उचित कार्यवाही इसमें नहीं हो पाई हैं।सरपंचों ने अपने मांगपत्र में सरपंचों को उचित मानदेय दिए जाने,वन पंचायतों से अतिक्रमण हटाने, वनों से प्राप्त आय का समय पर भुगतान करने, वनों के विस्तारीकरण,वन पंचायत कार्यालय बनाए जाने, वनों की देख-रेख हेतु चौकीदार नियुक्त करने,सरपंच परामर्शदात्री समिति का गठन करने सम्बन्धित आदि मांगे लिखी हैं।वन पंचायत सरपंचों का कहना है

यदि जल्द से जल्द इसमें उचित कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो सम्पूर्ण प्रदेश और देशभर में सरपंच संगठन अपनी मांग मनवाने के लिए उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी


