18 ग्राम स्मेक के साथ तस्कर गिरफ्तार

18 ग्राम स्मेक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जनपद भर में बढ़ते नशे की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में जसपुर पुलिस को चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी जंहा चैकिंग के दौरान नई बस्ती पतरामपुर रोड सरस्वती विद्या मन्दिर के सामने वाली गली से गुलनाज पत्नी नदीम निवासी नई बस्ती थाना जसपुर को 7.45 ग्राम स्मैक ओर फैसल पुत्र असगर हुसैन निवासी नई बस्ती थाना जसपुर को 10.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है

पुलिस ने दोनों के खिलाफ ndps एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है वंही गुलनाज पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है वंही क्षेत्राधिकारी काशिपुर वंदना वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में जसपुर में कल देर शाम चेकिंग के दौरान एक महिला और एक पुरुष को 18 ग्राम स्मेक के साथ पकड़ा गया है पूछने पर बताया गया कि उत्तरप्रदेश के बरेली जनपद से स्मेक लाते है और महिला द्वारा घर पर ओर बाहर भी स्मेक बेची जाती है ओर लंबे समय से महिला की शिकायत मिल रही थी महिला का पहले भी आपराधिक इतिहास है

और महिला पर बरेली में भी मुकदमा दर्ज है और पुरुष पर पहले से मुकदमा दर्ज है दोनों का ही आपराधिक इतिहास है दोनों के खिलाफ ndps एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है