
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री का भंडाफोड़ किया है। हीरा नगर के पास बड़ी संख्या में बरेली से पहुंचे कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर को की तीन गाड़ियों को मौके पर सील कर दिया है।


और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया या कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां जो कि बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं।

फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।


