हल्द्वानी- महिला दुकानदार से बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने ऐसे की हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा

हल्द्वानी- महिला दुकानदार से बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने ऐसे की हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

 हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को मोटाहल्दु के पास नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की की परचून की दुकान है और आरोपी 4 मई को दोपहर में महिला से बीड़ी लेने गया था, तो उस समय हत्यारोपी की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए रात में आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ना होने के कारण मुखबीर तंत्र को एक्टिवेट कर लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची है।

पुलिस के इस खुलासे पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 5000 के इनाम की घोषणा की है