
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

टनकपुर घाट एनएच में आज सवेरे लोहाघाट में आरा मशीन के पास है एक विशालकाय पॉपुलर का पेड़ अचानक धराशाई होकर एनएच में जा गिरा जिस कारण एनएच बंद हो गया गनीमत रही पेड़ गिरते समय एनएच में कोई वाहन नहीं था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था वहीं पेड़ की चपेट में आने से एक भवन भी बाल-बाल बच गया पेड़ गिरने की गड़गड़ाहट से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए


वही लोगों के द्वारा 112 में सूचना दी गई सूचना मिलते ही 112 कर्मी व लोहाघाट फायर सर्विस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया पेड़ गिरने से एनएच पूरी तरह बंद हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थापा ने बताया फायर कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय पेड़ को काटकर एनएच से हटाया तथा यातायात को सुचारू किया इस घटना में एनएच लगभग एक घंटे बंद रहा वही एनएच खुलने से वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली वही पेड़ गिरने से 1 घंटे नगर की विद्युत व्यवस्था भी बाधित रही कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया

रेस्क्यू टीम में एलफएम राजेंद्र नाथ, डीवीआर राजेशखर्कवाल ,एफएम अजय मटियाल, 112 कर्मी तुलसी भट, कांस्टेबल दया, कांस्टेबल टेनिस राणा आदि शामिल रहे


