
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा का सूरजमल विश्वविद्यालय देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल साबित हुआ है। उत्तराखंड के किच्छा में सूरजमल एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में सूरजमल अग्रवाल गर्ल्स पीजी कॉलेज, सूरजमल नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, सूरजमल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद आदि शिक्षण संस्थानों में हजारों छात्र-छात्राओं द्वारा तमाम कोर्स करते हुए अपने भविष्य को उज्जवल बनाया जा रहा है। वर्ष 2008 में सूरजमल कन्या महाविद्यालय में पहला बैच प्रारंभ हुआ था। विगत 15 वर्षों से संचालित कन्या महाविद्यालय में वर्तमान में देश भर के तमाम राज्यों के हजारों छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गर्ल्स हॉस्टल में निवास करने वाली छात्राओं की सुरक्षा तथा छात्राओं को उच्च शिक्षा का ज्ञान देने की दिशा में ट्रस्टी सचिव श्रीनिवास शर्मा द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।


महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली गरीब बालिकाओं को ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क तथा न्यूनतम फीस में शिक्षा प्रदान की जा रही है। अनुशासन एवं शिक्षा को लेकर महाविद्यालय की पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान है। सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे के अलावा सुरक्षाकर्मियों की पूरी टीम छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करती है। सूरजमल कॉलेज किच्छा स्थित सूरजमल महाविद्यालय में उत्तराखंड की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बनाई गई है। करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई लाइब्रेरी में छात्र छात्राओं को लाखों किताबों के माध्यम से निशुल्क ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है। सूरजमल एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव श्रीनिवास शर्मा के दिशा निर्देशन में सैकड़ों शिक्षकों की टीम छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है।

महाविद्यालय में कोर्स पूरा कर चुके करीब 15 हजार मेधावी छात्र वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय एवं बड़ी विदेशी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ट्रस्टी सचिव श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि जल्द ही सूरजमल महाविद्यालय में एमबीबीएस का कोर्स भी शुरू होने वाला है, जिसको लेकर ट्रस्ट द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।


