
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन आज कुलसारी के भटियाणा गांव में पौराणिक कुंवारी कौथिग का आयोजन लगभग आधा दर्जन गांवों के द्वारा किया गया।बैशाखी पर्व के अवसर पर कुलसारी और पंती मेले के शुभारंभ के बाद आज कुंवारी कौथिग के साथ पिण्डरघाटी में मेलो का समापन हो गया हैंकुंवारी मंदिर भटियाणा के पुजारी ने बताया


यह पौराणिक मेला लगभग 200 वर्षों से आयोजित किया जाता है, देवताओं के द्वारा अपना अंश संचित कर एक कन्या का जन्म हुआ जिसका नाम मां कुंवारी देवी है और यह देवशक्ति आज भी यहां पर विराजमान है।यहां पर भूमियाल,लाटू,रुप दाणू,खैरालिंग,बिन्सर, घंटाकर्ण,देवी देवता यहाँ पर अवतरित हो कर नृत्य करते हैं।ग्राम प्रधान भटियाणा का कहना है इस मेले को भव्य रुप दिया जाना चाहिए

और सरकार तथा शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पौराणिक मेले को सहयोग करना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति और विरासत बची रहे।


