अवैध मजारों पर चला विभाग का बुलडोजर

अवैध मजारों पर चला विभाग का बुलडोजर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -: सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद, प्रदेशभर में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है, विकास नगर की टिमली व चौहड़ पुर रेंज में भी बीते दिनों भारी संख्या में अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर हुए अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख इख़्तियार करते हुए बीते दिनों इन्हे हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश भर मेँ लगातार अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्यवाही जारी है।
विकासनगर में भी बड़ी संख्या में अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया है।

यहां तीसरी बड़ी कार्रवाई के दौरान 2 दिन पहले 5 मजारों को रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर ध्वस्त किया गया, जिसके बाद कल रात भी 12 अवैध अतिक्रमण को वन विभाग ने ध्वस्त कर डाला। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर अगर अतिक्रमण पाया गया तो उसे चयनित कर ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी रहेगी। मार्च महीने से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक 12 मजारे टिमली रेंज से व 14 मजारे चौहड़पुर रेंज कुल 26 मजारे हटाई जा चुकी है।उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर विशेष समुदाय द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में मजारों को बनाकर वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिसे लैंड जेहाद माना गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कहा था कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जेहाद नही होने दिया जाएगा

उसके लिए बाकायदा टास्क फोर्स गठन की बात भी कही थी इन कार्रवाई से साफ है की धामी सरकार उत्तराखंड के आरक्षित वन क्षेत्र को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कर देगी। जिसके चलते अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी रहने के आसार दिख रहे हैं।