खोखा फड़ यूनियन के अध्यक्ष नीरु गुप्ता ने उप जिला अधिकारी सितारगंज को सौंपा ज्ञापन

खोखा फड़ यूनियन के अध्यक्ष नीरु गुप्ता ने उप जिला अधिकारी सितारगंज को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अश्वनी दीक्षित

स्थान -सितारगंज

खोखा फड यूनियन के अध्यक्ष नीरू गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ उप जिलाधिकारी सितारगंज को ज्ञापन सौंपा वहीं उपस्थित नीरू गुप्ता ने बताया कि सितारगंज के व्यापारियों के लिए एक वेंडर जोन बनाया जा रहा है जो कि सितारगंज से 4 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है और यह व्यापारियों के हित में नहीं है क्योंकि ग्राहक सितारगंज से 4 किलोमीटर की दूरी तय करके नहीं जा पाएगा और उसी की वजह से हमारे व्यापार ठप हो जाएंगे

शहर से 4 किलोमीटर की दूरी पर वेंडर जोन बनाने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है व्यापारियों ने अपनी मांग रखी कि वेंडर जोन शहर के मध्य में बनाए जाएं इसी को लेकर उप जिला अधिकारी सितारगंज को ज्ञापन सौंपा गया वहीं उपस्थित उप जिला अधिकारी ने बताया कि खोखा फड़ वालों की समस्याओं को देखते हुए ही वेंडर जोन बनाने की प्रक्रिया चल रही है और शहर से सरकारी पटरी व सरकारी स्थान पर बैठे व्यापारियों को बताया भी जा रहा है कि आप सरकारी जगह खाली कर दें ऊपर से आदेश है कि सरकारी जगह अतिक्रमण मुक्त कराई जाए

इसी को लेकर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है साथ ही सभी व्यापारियों को बताया भी जा रहा है कि आप सभी सरकारी जगह खाली कर दें जिससे किसी भी व्यापारी का नुकसान ना हो