सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ सड़क में किया प्रदर्शन

सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ सड़क में किया प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सामने सड़क पर बने गड्ढों को ठीक करने पर मांग पर लोगों ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय को जाने वाले मुख्य मार्ग में राय चक्की के सामने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे को सही करने की मांग पर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जल्द सड़क पर बने गड्ढे को सही न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

गुरुवार को सभासद राज किशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्टेशन बाजार से उपजिला चिकित्सालय और गांधी चौक आने वाले सड़क मार्ग में ढलान की ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों में वाहनों के बंपर टकराने के बाद वाहन को नुकसान हो गया है। इसके अलावा दुपहिया वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। तथा कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं इसके अलावा एंबुलेंस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लोगों ने बताया कि कई बार लोनिवि से इसकी शिकायत कर दी है। आवश्वासन के बाद भी लोनिवि की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया

तो लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। वही लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी आया है, सड़क को जल्द ठीक करवाया जाएगा। प्रदर्शन करने में आनंद अधिकारी, मथुरा दत्त जोशी, आलोक जोशी, पवन पांडेय, शुभम बिष्ट, दीपक साह, बसंत जोशी आदि मौजूद रहे