
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए पांच जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया हैअगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज प्रदेश में आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में दो दिनों के लिए तेज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।


पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।दून में आज दो डिग्री बढ़ेगा पारापिछले दो दिनों से राजधानी समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम में कुछ ठंडक आई थी। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पारे में कमी के साथ साफ दिखाई दे रहा था। लेकिन आज फिर से मैदानी इलाकों में पारा चढ़ेगा।राजधानी दून की बात करें तो दून में आज तापमान में दो डिग्री का इजाफा होगा।

हालांकि शहर के कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार को देहरादून का तापमान 32 डिग्री रहा था।


