
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

उत्तराखंड के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन हो गया है। हल्द्वानी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया की चंदन रामदास सरल और सौम्य स्वभाव थे, प्रदेश उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन में दिए योगदान को हमेशा याद करेगा।


उन्होंने बताया की चंदन रामदास बागेश्वर विधानसभा सुरक्षित सीट से चार बार विधायक और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास मंगलवार को देर सांय अपने गृह जनपद पहुंचे थे। उन्हें बुधवार को जिला योजना की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।हेमंत द्विवेदी ने बताया की चंदन रामदास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने।

इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे।


