
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर –अतुल तिवारी

स्थान -काशीपुर

सुभाषनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि वह राइंका ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कुंडा निवासी तमन्ना से हुई। 21 अप्रैल को उसने अपने जन्मदिन की पार्टी में उसे आमंत्रित किया। वह गढ़वाल सभा में कुंडा निवासी अंकित की पत्नी है। सहायक अध्यापक ने कहा कि जैसे ही वह महिला के कमरे में पहुंचा तो उसने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए और उसके कपड़े भी उतारने लगी।


इसी दौरान वहां तीन युवक आ गए। इनमें से अंकित ने उनकी वीडियो बनाना शुरु कर दी। मना करने पर दाहिने हाथ पर डंडा मारा। इन युवकों ने उसकी स्कूटी की चाबी, क्रेडिट कार्ड व मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि तीनों युवक दो लाख रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। उसने एक मेडिकल स्टोर स्वामी से 30 हजार रुपये उधार लेकर दिए और 10 हजार रुपये गूगल पे के जरिये मंगवाकर दिए। बाद में आरोपी उसकी स्कूटी आदि लेकर फरार हो गए।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था।

बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला तमन्ना व उसका पति अंकित सिंह और सहयोगी बाजपुर निवासी राम सैनी व सुमित कुमार को जसपुर खुर्द से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर आरोपियों से लूटा गया माल स्कूटी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और 20 हजार की नकदी बरामद की है



