प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्थित पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज में आज जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बहुद्देश्यीय शिविर लगाया, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा सरकार जनता के द्वार उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस एक साल में कौन से ऐसे काम है जो अभी तक नहीं हो पाए हैं, जिनकी वजह से आमजन को दिक्कतें हो रही हैं

, उनको इस शिविर के माध्यम से जानने का प्रयास किया जा रहा है। रेखा आर्य का कहना है कि इस तरह के बहुद्देश्यीय शिविर में जिलाधिकारी से लेकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें फरियादी अपनी कई सारी समस्या लेकर आते हैं, जिनका निस्तारण किया जाता है।वही आज बहुद्देश्यीय शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने मानसखंड की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 26 जनवरी की परेड में उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी को पहला स्थान मिला था।

जिसे पूरे राज्य भर के हर प्रमुख शहरों में घुमाया जा रहा है, जिससे लोगों को मानसखंड के बारे में जानकारी मिल सके, रेखा आर्य ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि पहली बार 26 जनवरी की परेड में उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान दिया गया है।