
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर के तमाम क्षेत्रों में पानी की किल्लत होने लगी है। एक तरफ वार्ड 37 दमुवाढूंगा के निवासियों ने जहां जल संस्थान पहुंच कर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ जल निगम के दफ्तर पहुंचे


और इस दौरान दोनों कार्यालयों में लोगों की अधिकारियों के साथ पानी की व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई। दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने लाइनमैन पर पानी खोलने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की तो वहीं तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जल संस्थान क्षेत्र में पानी की व्यवस्था करता था

अब योजना जल निगम को हंस्तातरित कर दी गई है जिससे क्षेत्र में न तो पानी की वैकल्पिक व्यवस्था ही हो पा रही है न ही मरम्मत आदि का कार्य। बहरहाल दोनों ही जगहों पर लोगों का आश्चवासन दिया गया है अब देखना होगा की विभाग चढ़ती गर्मी और पानी की मुसीबत झेल रहे लोगों को संतुष्ट कर पाता है।


