Prakash Singh Badal: पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल निधन, मोहाली में ली अंतिम सांस

Prakash Singh Badal: पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल निधन, मोहाली में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – पंजाब

 पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था.पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया. वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे

और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. प्रकाश सिंह बादल रिकॉर्ड 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहेशिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सोमवार को भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे.पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके

बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.