
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – अल्मोड़ा

हिमालय पुत्र के नाम से प्रख्यात व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वीं जयंती अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, उनके पौत्र व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की।


इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने राजनीति में एक नया आयाम स्थापित किया।

उत्तर प्रदेश के सीएम व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगाया। साथ ही उनके किए कार्य हम सभी के लिए अनुकरणीय है।


