

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

मसूरी देहरादून कास प्राधिकरण द्वारा देहरादून के मास्टर प्लान 2041 के संबंध में आम जनता से मांगी गई आपत्तियों और सुझावों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के माध्यम से एमडीडीए ने जनता से अपेक्षा की है


कि एमडीडीए के प्रस्तावित देहरादून मास्टर प्लान 2041 के संबंध में सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत करें। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि एमडीडीए नक्शे पर मोहर लगा कर फीस वसूलने वाली एजेंसी के रूप में रही है ।दूसरा प्राधिकरण की अदूरदर्शिता और खराब योजनाओं के चलते देहरादून का बेतरतीब विकास आज देहरादून के खस्ताहाल होने का बड़ा कारण है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की तमाम सवालों पर एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना ने जो सवाल उठाए हैं उनका समाधान किया जाएगा और जो उन्होंने मांग की है उस मांग को पूरा भी किया जाएगा।



