शराब में ली जा रही ओवर रेटिंग का विरोध करना युवक को पड़ा भारी

शराब में ली जा रही ओवर रेटिंग का विरोध करना युवक को पड़ा भारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में इन दिनों सरकारी शराब के ठेका धारको की चांदी लगी हुई है इन दिनों हरिद्वार में ज्यादातर ठेकों पर ओवर रेटिंग कर शराब बेची जा रही है इतना ही नहीं अगर आप इसका विरोध करते हैं तो आपके साथ मारपीट होगी जिसकी बाद भी तय दाम पर शराब आपको नहीं मिलेगी ताजा मामला हरिद्वार के जूस कंट्री के पास के ठेके का है

जहां ओवर रेटिंग पर बेची जा रही शराब का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया जैसे ही युवक ने शराब में ली जा रही ओवरएक्टिंग का विरोध किया वैसे ही ठेके के कर्मचारियों ने उसे पकड़ा और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे जिसका वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा बना लिया गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक ओवर रेटिंग का विरोध कर रहा है और उस से लिए गए पैसों को बता रहा है जिसके बाद कुछ ठेके के कुछ कर्मचारी आते हैं और उसे समझाने लग जाते हैं।

आपको बता दें कि हरिद्वार में ज्यादातर ठेकों पर इन दिनों हरिद्वार में ओवर रेटिंग ली जा रही है जहां शराब की एक बोतल पर 10 से ₹20 एक्स्ट्रा चार्ज किए जा रहे हैं वही बीयर की बोतल पर ठंडी करने के नाम पर ₹10 अत्यधिक किए जा रहे हैं