
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट के ट्रैफिक कांस्टेबल हेम मेहरा ने टैक्सी चालकों की समस्या को देखते हुए स्वयं के प्रयासों से टैक्सी स्टैंड का कराया समतलीकरण एसपी चंपावत ने करी सराहना लोहाघाट में तैनात ट्रैफिक कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा का एक और सराहनीय कार्य सामने आया है लोहाघाट गैस गोदाम के पास बनाए गए अस्थाई टैक्सी स्टैंड की दशा काफी बदहाल हो गई थी स्टैंड में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे जिस कारण चंपावत व टनकपुर के टैक्सी चालकों को स्टैंड में टैक्सी खड़ी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था


टैक्सी चालकों ने अपनी इस समस्या को कांस्टेबल हेम मेहरा के सामने रखा टैक्सी चालकों की समस्या का संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल हेम मेहरा ने अपने निजी प्रयासों से टैक्सी स्टैंड मे डंपरो के जरिए आरबीएम डलवा कर जेसीबी की मदद से स्टैंड का समतलीकरण करवाया तथा टैक्सी चालकों की समस्या का समाधान किया कांस्टेबल हेम मेहरा के इस कार्य में लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री ने भी उनका हौसला बढ़ाते हुए उनका सहयोग कर उनकी सराहना करी वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा तथा सीओ बिपिन चंद्र पंत ने कांस्टेबल मेहरा के इस कार्य की काफी सराहना करी इसके अलावा टैक्सी चालकों के द्वारा उनकी समस्या के समाधान के लिए कांस्टेबल मेहरा का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया

मालूम हो कांस्टेबल मेहरा अपने ड्यूटी के प्रति काफी समर्पित रहते हैं तथा कई लोगों के खोए हुए रुपए व जेवर उन्हें लौटा चुके हैं जिसके लिए उन्हें देहरादून में पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है वही लोगों के द्वारा भी कांस्टेबल मेहरा के इस कार्य की काफी सराहना करी जा रही है



