
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी एवं प्रमुख यात्रा पड़ाव में पानी और कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों में लगे क्यूआर कोड का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।


दुकानदारों, होटल, ढाबा संचालकों को पानी, कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेताओं से क्यूआर कोड लगी बोतलें क्रय एवं विक्रय करने के निर्देश दिए। बिना क्यूआर कोड लगी पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को कतई भी क्रय-विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया

कि कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना क्यूआर कोड लगी पानी और कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को बेचते हुए पाया गया तो उनसे अर्थदंड वसूली के साथ ही चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।



