
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -(पौड़ी)

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरूस्कार-2023 कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी जिले के राणा दम्पति प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा एवं प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा को विकास कार्यो में अग्रणी रहने पर उन्हे राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरूस्कार से सम्मनित किया है,


दम्पति महेंद्र राणा और बीना राणा को अपने अपने विकासखण्ड एवं द्वारीखाल और कल्जीखाल में विकास कार्यो में पूरी तरह से खरा उतरने पर यह पुरूस्कार दिया गया है जिसे पाकर वे उत्साहित हैं ये पुरूस्कार उत्तराखण्ड राज्य में केवल राणा दम्पति को ही अब तक मिला है। सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा , और कल्जीखाल ब्लॉक की प्रमुख बीना राणा को उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पुरूस्कार सम्मान उनके लिए गौरव की बात है,उनकी शुरूवाती दौर से ही विकास कार्यो की प्रति रूचि रही है जिसका प्रतिफल आज उन्हे देखने को मिला


