रायपुर पुलिस ने  (पेटीएम) के माध्यम से ठगी करने वाले अर्न्तराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश

रायपुर पुलिस ने (पेटीएम) के माध्यम से ठगी करने वाले अर्न्तराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहादून

12 अप्रैल को देव पाल सजवान पुत्र कृपाल सिंह निवासी नियर प्राथमिक विद्यालय सुंदरवाला रायपुर देहरादून के द्वारा एक प्रार्थना पत्र स्वंय के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पेटीएम स्कैनर ठीक कराने के नाम पर वादी के मोबाइल का पेटीएम ऐप हैक कर वादी के खाते से 01 लाख 40 हजार रूपये विभिन्न खातो में भेजकर ठगी किये जाने के संबंध में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था, घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु 03 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी।उपनिरीक्षक रविन्द्र नेगी के नेतृत्व में गठित प्रथम पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास घटना से पूर्व व घटना के पश्चात् कुल 195 सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया,

जिसमें घटना की तिथि को वादी की दुकान के आस पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये दिखाई दिये, जिनसे कुछ दूरी पर पेट्रोल पम्प के निकट एक संदिग्ध स्कूटी के साथ एक अन्य व्यक्ति खडा दिखाई दिया। घटना के पश्चात् उक्त दोनो व्यक्ति वादी की दुकान की तरफ से पेट्रोल पम्प की ओर आते दिखाई दिये, जो स्कूटी के साथ पूर्व से मौजूद व्यक्ति के साथ आईएसबीटी देहरादून पहुँचे, जहाँ एक व्यक्ति का आईएसबीटी देहरादून से बस में जाना तथा शेष दो व्यक्तियों का स्कूटी से सहारनपुर की ओर जाना प्रकाश में आया। जिस पर सहारनपुर रोड़ पर देवबंद टोल टैक्स के कैमरो को चैक किया गया तो वहाँ उक्त व्यक्तियों की स्कूटी का नम्बर ट्रेस हो गया, जो दिल्ली का होना पाया गया, जिसकी तस्दीक हेतु दारोगा नवीन जोशी के नेतृत्व में गठित द्वितीय पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। जिनके द्वारा उक्त स्कूटी के पते को तस्दीक किया गया तो उक्त स्कूटी अभियुक्त गौरव निवासी मंडोली दिल्ली के नाम पर पंजीकृत होना पाया गया तथा रजिस्ट्रेशन की डिटेल निकालने पर एक मो0नं0 प्रकाश में आया। उक्त पते पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी तो को उक्त पते पर कोई नहीं मिला। प्रकाश में आये मोबाइल नम्बर की जानकारी करने पर उक्त मोबाइल नम्बर का घटना के दिन घटनास्थल के आस पास होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए

अभियुक्तों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की गयी, इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में सलिप्त अभियुक्त पुन: किसी घटना को अंजाम देने वापस देहरादून आने वाले हैं। जिस परपूर्व में गठित तीनो पुलिस टीमो द्वारा दिल्ली तथा हरिद्वार से देहरादून आने वाले अलग-अलग रास्तों पर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु सघन चैकिंग की गयी तथा दिनाँक 19.04.23 को घटना में सम्मिलित तीनो अभियुक्तों गौरव, सुशील एंव हिमांशु को स्टेडियम तिराहा, थानो रोड़ से समय 19.30 बजे 09 मोबाईल फोन, 03 सिम कार्ड, 27 PAYTM कार्ड, 60 PAYTM स्कैनर पेज, 81 नेशन एक्सप्रेस कम्पनी के कार्ड, घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।