
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

रानीखेत: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की १३२वीं जन्मजयंती यहां चेतना दिवस के रूप में मनायी गई।इस अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में, अपने व्यवहार में लाने का संकल्प लिया गया।इससे पूर्व नगर में चेतना रैली भी निकाली गई। डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में डा. अम्बेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा बाबा साहेब की १३२वीं जन्म जयंती चेतना दिवस के रूप में मनायी गई।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प समर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के समाज सुधारक कार्यों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों ने सामाजिक समरसता के साथ संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। आज हमें संकल्प लेना है कि बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में ,अपने व्यवहार में लाते हुए संपूर्ण भारत के अंदर इन विचारों को अंतिम छोर पर खड़े लोगों के बीच ले जाने का प्रयास मिलकर करें।

इससे पूर्व डा.अंबेडकर पार्क से नगर के मुख्य बाजारों में झांकी और परिवर्तनकारी नारों के साथ चेतना रैली निकाली गई जिसका आयोजन अंबेडकर मिशन ,बामसेफ,मूल निवासी संघ और विद्यार्थी परिषद ने किया।


