बैशाखी के पर्व पर कुलसारी और पंती में लगा मेला

बैशाखी के पर्व पर कुलसारी और पंती में लगा मेला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -कुलसारी

आज बैशाखी पर्व को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है मुख्य रुप से किसान इस पर्व को मनाते हैं आज बैशाखी के पावन पर्व पर कुलसारी और पंती नारायणबगड़ में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कुलसारी में मां काली मंदिर के पुजारी ने बताया कि 5 स्थानों से यहां पर आकर देवताओं का मिलन होता हैं जिसमें मलियाल से मलियाल दानू, भटियाणा से मां कुंवारी,चौण्डा से मां काली,आदरा से शंकर महादेव और कुलसारी से काली का मिलन यहां पर होता हैं उसके बाद सभी देवता पिण्डर नदी में स्नान करते है और अपने- अपने घरों को लौट जाते हैं।
इस अवसर पर कुलसारी बाजार में भारी भरकम भीड़ देखने को मिली

जहां वाहनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा, वही इस अवसर पर छोटे दुकानदारों की दुकान में भी अच्छी खासी खरीददारी हुई, और काफी समय बाद दुकानदारों के चेहरों पर थोड़ी बहुत खुशी देखने को मिली।