
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान – मसूरी

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर अंबेडकर चौक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया गया इस अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत में एक संविधान लागू है


और इस संविधान को बनाने में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैवही कार्यक्रम के आयोजक सुनील सोनकर ने कहा कि आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान लिखा था उसी की बदौलत दलित एवं पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय मिल रहा है और आने वाले समय में बाबा भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगाइस अवसर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने न्याय और संगत की लड़ाई लड़ी

और देश को मजबूत संविधान दियापूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि हमें अपने जीवन में बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को लाना होगा तभी देश तरक्की कर सकता है


