
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंपावत के नरसिंह डांडा ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाबासाहेब के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा व पुष्प वर्षा कर एवं फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय अनुसूचित जाति के लोग मुख्यमंत्री को देखने और सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून की कमी को देखते हुए हमने कड़ा कानून बनाया है अब तक लगभग 92 आरोपी जेल जा चुके हैं


उत्तराखंड में अवैध रूप से बनाई जा रही मजारों पर भी हमने कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है हम उत्तराखंड को विकास के पथ पर लेकर चल रहे हैं और सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे चंपावत जनपद मुख्यालय के अनुसूचित जाति बाहुल्य नरसिंह डांडा गांव को विकसित करने के लिए कई घोषणाएं करी जिनमें क्षेत्र के हाई स्कूल को इंटरमीडिएट बनाया जाएगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा साथ ही तीन मंजिला अंबेडकर भवन बनाया जाएगा ,नरसिंह डांडा के लिए लिफ्ट पेयजल योजना तथा गांव वालों को जमीन का मालिकाना हक देने की शुरुआत करी जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले इस गांव को विकसित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी कालू खान में स्थापित सिद्ध नरसिंह बाबा मंदिर का सुंदरीकरण भी किया जाएगा मानस खंड मिशन के तहत मंदिरों का सुंदरीकरण किया जाएगा 22 साल मे पहली बार उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिला है

यह हमारे लिए गर्व की बात है हम क्षेत्र के सभी मंदिरों को मानस खंड के तहत विकसित करेंगे। वही सीएम धामी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह में बहुत तेजी से अग्रसर है पीएम मोदी के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है वही नर सिंह डांडा क्षेत्र के ग्रामीण अपने बीच पहली बार किसी मुख्यमंत्री को पाकर काफी खुश नजर आए वही मुख्यमंत्री के द्वारा नरसिंह डांडा क्षेत्र को काफी सौगातें दी गई है


