कालाढूंगी मैं जड़ से लदे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत दो गंभीर,

कालाढूंगी मैं जड़ से लदे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत दो गंभीर,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -भगवान मेहरा

स्थान-कालाढूंगी

कालाढूंगी के समीप बीती रात नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB-3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD- 0888 ट्रक में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए, हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन में बुरी तरह फस गए, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला।मिल रही जानकारी के अनुसार कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया,

जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है