
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

आज थराली के केदारबगड़ में एक गाय का ईलाज कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम के डा.अरुण सैनी और पशुपालन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किया।बीते कुछ दिनों से एक गाय थराली बाजार में घूम रही थी पहाड़ी से गिरने पर जिसका जबड़ा फेक्चर हो गया था।


स्थानीय लोगों को जब यह पता चला उसके बाद गौ सेवक दिवाकर नेगी,दिनेश गुंसाई,भूधर नेगी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम के डा. अरुण सैनी को इसकी सूचना दी उसके बाद आज डा. अरुण सैनी, डा. जी सी मंडोलीया, तथा पशुपालन थराली की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय के जबड़े का सफलतापूर्वक आपरेशन किया।

जिसके लिए स्थानीय लोगों ने डा.अरुण सैनी तथा उनकी टीम और पशुपालन विभाग थराली की टीम का धन्यवाद किया।


