मानस खंड झांकी के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत

मानस खंड झांकी के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखंड का गुरुवार को लोहाघाट के जवाहर पार्क में जोरदार स्वागत किया गया।बाद में पाटी, बाराकोट ब्लाक के लिए झांकी रवाना हुई। जवाहर पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मानस खंड झांकी को रवाना किया।

मीना बाजार,हथरंगिया, चांदमारी होते हुए स्टेशन बाजार पहुंची। झांकी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा झांकी का स्कूली बच्चों व क्षेत्र के लोगों ने स्वागत करते हुए झांकी में बने जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का अवलोकन किया गया तथा झांकी के साथ लोगों व बच्चों ने ढेर सारी सेल्फी खिंचाई वही झांकी के साथ आए कर्मचारियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

बाद में खेतीखान,पाटी, बाराकोट में झांकी का स्वागत किया गया ।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, मंजू पुनेठा ,निर्मलाअधिकारी,तहसीलदार विजय गोस्वामी, बहादुर फर्त्याल,राजू गडकोटी, सचिन जोशी,मदन कलौनी,भुवन बहादुर, सभासद नवीन नाथ गोस्वामी , भुवन बहादुर राजकिशोर शाह ,दीपक शाह,निर्मला अधिकारी,सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। वही लोगों व बच्चों के द्वारा झांकी की खूबसूरती की खूब सराहना करी गई क्षेत्र के लोगों ने कहा मानस खंड झांकी के पूरे देश में प्रथम आना पूरे उत्तराखंड व उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की बात है