जसपुर भूतपुरी मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही

जसपुर भूतपुरी मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

ख़बर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है जंहा आज जसपुर के नादेही क्षेत्र अंतर्गत जसपुर भूतपुरी मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही की गई जिसमें मौके पर पी डब्लू डी विभाग के अधिकारी उपजिलाधिकारी जसपुर ओर पुलिस प्रसाशन मौजूद रहे

फिलहाल सड़क किनारे खाली पड़ी कच्ची दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया वंही मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो ने अधिकारियों से अतिक्रमण को लेकर बातचीत की ओर पुनः सीमांकन की मांग की क्योंकि कुछ जगह पर 40 फिट तक अतिक्रमण की कार्यवाही की जानी थी तो कंही 46 फिट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी थी वंही उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि पी डब्लू डी विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर एक पत्र दिया गया था

जिसमे मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रसाशन भी मौजूद था वंही ग्रामीणों से बातचीत की गई है और पुनः सीमांकन की मांग की है पुनः सीमांकन होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी