
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूडकी

उत्तराखंड में स्मैक का कारोबार बड़ी तेजी से फैला है। इसमें केवल पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है। अब एक खबर हरिद्वार के कलियर से है। जहां मां के जेल जाने के बाद बेटी ने मायके आक मां की धंध संभाल लिया। लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है


पुलिस ने कलियर निवासी एक महिला मेहताब को करीब तीन माह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोंपी महिला इस समय रुड़की जेल में बंद है। उसकी बेटी शबनम का ससुराल पथरी थाना क्षेत्र में है। स्मैक के धंधे में जब मां के जेल गई तो बेटी शबनम मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि मायके में रह कर वह मां का स्मैक का अवैध धंधा चला रही थी। इधर कलियर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो जिसके बाद पुलिस ने रहमतपुर रोड पर एक कब्रिस्तान के निकट खड़ी शबनम को पुलिस ने पकड़ लिया

। वह स्मैक की खेप बेचने आयी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पता लगा रही कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे बेचने वाली थी।


