चारधाम यात्रा व्यवस्था के लिए ज़िला मुस्तैदी के साथ काम में लग गया है इसी क्रम में आज

चारधाम यात्रा व्यवस्था के लिए ज़िला मुस्तैदी के साथ काम में लग गया है इसी क्रम में आज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

यात्रा मार्ग पर स्थित कस्बों और बाजारों में स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुुनिश्चित करने और जन-जागरूकता बढाने की पहल करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा आज डुुण्डा बाजार में स्वच्छता अभियान संचालित कर व्यवसायिक ढाबों, होटलों सहित सभी प्रतिष्ठानों में कूड़ा संग्रह बैग्स वितरित किए और स्थानीय लोगों से बाजार का साफ-सुथरा रखने की अपील की।

जिला पंचायत, स्वजल परियोजना, विकास एवं पंचायतीराज विभाग के साथ ही व्यापार मंडल तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से डंुडा बाजार में संचालित स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यवसायियों को सौ से भी अधिक कूड़ा संग्रह बैग्स वितरित करते हुए लोगों से ठोस सूखा कूड़ा इन बैग्स में जमा कर नियमित अंतराल पर जिला पंचायत के सफाई कर्मियों को निस्तारण हेतु उपलब्ध कराने तथा बाजार को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को बाजार में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क के दोनो किनारों पर पानी की निकासी के लिए नाली बनाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी व्यक्ति सड़क, नाली या खुले स्थान पर कूड़ा न फेंके। जिलाधिकारी ने कूड़ा संग्रह केन्द्र का निरीक्षण कर सुव्यस्थित तरीके से संग्रहण कर सूखे कूड़े को सुरक्षित निस्तारण हेतु

एम.आर.एफ. सेंटर तक नियमित रूप से भेजे जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर इसमें विद्युत संयोजन एवं पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और टाॅयलेट्स को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया कि वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि का तीस प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से साफ-सफाई, कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण जैसे स्वच्छता संबंधी कार्यों में उपयोग किया जाए