दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -बनबसा

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत थाना बनबसा पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी दो ड्रग तस्करों को माल समेत किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने नगर से गड़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर रूटीन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल को रोका जिस पर दो युवा सवार थे

चेकिंग के दौरान बाइक सवार ताबिर अहमद निवासी न0-5, थाना सितारगंज के कब्जे से 101.50 ग्राम स्मैक तथा उसके साथी अफजल अहमद निवासी नानकमत्ता के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गई दोनों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में एनडीपीएस की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया वही मामले के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए

पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि बनबसा थाना पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ है दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।